
विधायक पूरन प्रकाश के बड़े भाई की सड़क दुर्घटना में करुणांत होने पर दी श्रद्धांजलि
मथुरा ।भारतीय जनता पार्टी के बलदेव विधानसभा क्षेत्र से विधायक पूरन प्रकाश के बड़े भाई सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी जवाहर लाल की सड़क हादसे में करूगांत हो जाने की खबर जनपद में आग की तरह फैल गई और विधायक पूरन प्रकाश के शुभचिंतक विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि प्रशासन के अधिकारी व उनके फरह टोल प्लाजा स्थित प्रकाश फार्म हाउस पर पहुंचकर श्रद्धांजलि
वाह संवेदना प्रकट की और ईश्वर से उनकी आत्माओं को शांति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई प्रार्थना करने वालों में व्यापार विकास बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, बाल विकास बोर्ड के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर मुकेश आर्य बंधु, पूर्व विधायक प्रेम सिंह दरोगा, पूर्व विधायक कुशल पाल सिंह, राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर, भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, रालोद प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह सिकरवार, रालोद नेता रामवीर सिंह भरंगर, पूर्व ब्लाक प्रमुख पन्नालाल गौतम, भाजपा पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, विजय शर्मा पार्षद मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।