
पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट देने की मांग को लेकर युवा रालोद का प्रदर्शन
मथुरा।उत्तर पुलिस भर्ती- 2023 में आयु सीमा में छूट दिए जाने की मांग को लेकर युवा रालोद ने मंगलवार को – कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा रालोद के जिलाध्यक्ष अमित गुर्जर कहा कि, वर्ष 2018 के बाद प्रदेश में पहली पुलिस भर्ती हो रही है। 2021 में इस भर्ती की घोषणा हुई थी और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड इसकी विज्ञपति भी जारी की थी। जो भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल साईट्स पर उपलब्ध थी। मगर, कोविड-19 के कारण इस भर्ती को निरस्त कर दिया गया। अब भर्ती हो रही है। उनका कहना है, वर्ष 2021 में जारी की गई विज्ञप्ति के आधार पर अगले साल होने वाली पुलिस भर्ती-2023 में आयु सीमा होनी चाहिए। इसमें कम से कम युवाओं को तीन वर्ष की छूट दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, अब जब भर्ती होने हैं, उसमें आयु सीमा 18 से 22 वर्ष रखी गई है। इस कारण बड़ी संख्या में युवा इस भर्ती में भाग नहीं ले पाएंगे। इसी मांग को लेकर आज युवा रालोद और छात्र रालोद ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। इस मौके पर रालोद के राजपाल भरंगर, सुरेश भगत, उमेश
चौधरी, रवींद्र नरवार, देवा पहलवान, हर्ष चौधरी, सौरभ, मंगल, नितिन, प्रशांत चौधरी, नारायण विपप्लवी, धनेंद्र अग्रवाल, प्रताप, राकेश, रॉकी, सनी, युवराज, आदित्य वीर, विनोद आदि मौजूदरहे।