
केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया
मथुरा।गोवर्धन में भारत की पहली लोकल हेलीकॉप्टर धार्मिक यात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा किया गया। हेलीकॉप्टर की सेवा का कार्य उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा किया गया। इसी मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मंच पर उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को चांदी का मुकुट पहनकर स्वागत करते भाजपा नेता ठा. राजेंद्र सिंह एडवोकेट, साथ में मंच पर प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज प्रांत प्रभारी संतोष सिंह, ब्रज प्रांत संगठन मंत्री दुर्ग विजय सिंह, एमएलसी ठा. ओम प्रकाश सिंह, ठा. राजकुमार तोमर, रविकांत गोयल, इंजीनियर राजेंद्र सिंह राघव, उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा, मथुरा वृंदावन महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक पूरन प्रकाश पूर्व विधायक ठा. कारिंदा सिंह आदि मौजूद रहे