
बासौडा पर्व पर मां शीतला के मंदिर में उमड़ी भीड़
मथुरा।(संवाददाता श्याम शर्मा ) राया कस्बा में आज बासौडा पर्व मनाया गया। पर्व को लेकर प्रातः काल से शीतला माता के मन्दिर पर काफी संख्या में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। जो देर सायं तक लगी रही। महिलाओं ने शीतला माता की पूजा अर्चना कर परिवार को आरोग्य निरोगी होने की कामना की। वही मंदिर परिसर के बाहर खान पान की दुकानों पर भीड़भाड़ लगी रही। बिदित रहे कि होली त्यौहार के बाद (बासौड़ा) पर्व मनाया जाता है। इस दिन स्वास्थ्य और सम्रद्धि की देवी शीतला माता की पूजा की जाती है। इस दिन महिलाएं एक दिन पूर्व बने बासी ठंडा भोजन का माता शीतला को भोग लगाती है।