
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर का किया जोरदार स्वागत
मथुरा। प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर का आज को मथुरा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राया वृंदावन कट पर जोरदार स्वागत किया गया।
प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर मंत्री बनने के बाद पहली बार मथुरा पहुंचे। इस दौरान उनका जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी फूल मालाओं से स्वागत कर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है तभी से बिजली की समस्या दूर हो गई है और लगातार इसमें सुधार किया जा रहा है।
इस अवसर पर विजय शर्मा पार्षद, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, हनुमान पहलवान, आशीष शर्मा , महेश दास, दिनेश सागर , मनीष प्रजापति , नितिन चतुर्वेदी, भरत सिंह राजपूत , ज्ञानेंद्र सिंह ,सतपाल चौधरी , अल्ततुम निजाम आदि आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे