
अपराध की आग में जल रही यूपीः प्रेम प्रकाश
मथुरा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने मंगलवार को यहां केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा, उत्तर प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरों की रिपोर्ट के अनुसार महिला – अपराध के मामले में प्रदेश पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा, राहुल • गांधी द्वितीय चरण की भारत जोड़ों यात्रा 14 जनवरी को • मणिपुर से आरंभ कर रहे हैं, जो देश में नफरत की राजनीति कर रहे हैं, उनको सत्ता से बेदखल करने में अहम भूमिका निभाएंगी। इससे पहले पार्टी के – राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश
प्रभारी अविनाश पांडेय 13 जनवरी को मथुरा आ रहे हैं। वह खंडेलवाल सेवा सदन में ब्रज क्षेत्र के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। साथ ही 14 जनवरी को जिला संगठन पांच किलोमीटर की पद यात्रा शहर में करेगा। स्थित पार्टी कार्यालय
सेठबाड़ा पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिले के पार्टी प्रभारी प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा, प्रदेश में अपराध का ग्राफतेजी से बढ़ रहा है। वर्ष 2023 के एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार महिला अपराध में प्रदेश टॉप पर है। देश भर में होने वाले कुल अपराधों में 15 प्रतिशत अपराध अकेले उत्तर प्रदेश में हो रहे हैं। उन्होंने योगी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दो नवंबर 2023 आइआइटी बीएचयू की एक छात्रा के साथ तीन युवकों ने गन प्वांइट पर दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाई। पीड़िता की शिकायत तक पुलिस ने नहीं की। कांग्रेस ने दबाव बनाया तो रिपोर्ट लिखी गई। इसके बाद भी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया
मध्यप्रदेश में उनको चुनाव प्रचार के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा, विनोध उपाध्याय गोरखपुर के रहने वाले थे और मुख्यमंत्री विरोधी थे। इसलिए विनोद उपाध्याय को सुल्तानपुर में पुलिस ने कथित मुठभेड में मार दिया गया।
उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी इस घटना की न्यायिक जांच की मांग करती है। प्रदेश महासचिव परवेश अहमद और प्रदेश सचिव राजेश राज जीवन ने भी भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक राजकुमार रावत ने कहा, कांग्रेस नफरत की राजनीति नहीं करती है, वह भारत जोड़ों, हाथ जोड़ों की नीति में विश्वास रखती है। जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन, बार एसोसिएशन के दर्ज पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, युवा नेता यतेंद्र मुकद्दम, ठाकुर नरेशपाल जसावत, अशोक शर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिम्मी बेगम भी मौजूद थी ।