भगवान राम के रूप में श्री कृष्ण ने किया नगर भ्रमण

 

मथुरा।भगवान राम के अयोध्या में विराजमान होने की खुशी में श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास महिला मंडल द्वारा भगवान श्री कृष्ण को धनुष बाण धारण कर राम रूप में नगर भ्रमण कराया। वहीं जानकारी देते हुए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया यह यात्रा गोविंद नगर से प्रारंभ हुई 51 लड्डू गोपाल को महिलाएं धनुष धारण कर के बैंड बाजा के साथ चल रही थी संपूर्ण नगर राज में हो गया जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।यात्रा में न्यास के सभी पदाधिकारी जय घोष करते हुए चल रहे थे यात्रा के समापन पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम 505 वर्ष बाद अयोध्या में अपने भवन में विराजमान हो रहे हैं ब्रज क्षेत्र में भारी उत्साह है उसी उत्साह में समिति द्वारा लड्डू गोपाल को धनुष धारण कर राम के रूप में नगर भ्रमण कराया। इस अवसर पर यात्रा की संयोजिका डॉ जमुना देवी शर्मा व सहसंयोजिका रिचा शर्मा ने कहा कि भगवान राम के मंदिर के बाद अब भगवान श्री कृष्ण के मंदिर की बारी है मुरली वाले ने मुरली उठाकर रख दी है। अब धर्म की रक्षा के लिए भगवान श्री कृष्ण ने धनुष धारण किया है। वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पाठक व महामंत्री अश्वनी शर्मा ने कहा कि संघर्ष न्यास द्वारा 22 तक 9 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।महासचिव कन्हैया लाल बृजवासी व महानगर अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि भगवान राम के उत्सव को हमें विश्व उत्सव बनाना है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ उमा शर्मा राज शर्मा राधा शर्मा से सुभाष चन्द्र शर्मा जयराम शर्मा दुर्गेश कुमार ममता शर्मा हरिओम वर्मा कल्पना सारस्वत राहुल गौतम ,आशीष शर्मा ,सर्वेश चतुर्वेदी, राज नारायण,निर्मला तिवारी प्रियंका कौशिक, मेघ श्याम गोस्वामी मनोज कुमार दीप्ति शर्मा राधा शर्मा मदन मोहन कुसुम ममता शर्मासरोज शर्मा रेनू शर्मा विनीत शर्मा नीलम शर्मा अर्चना सारस्वत गीता शर्मा अनुराधा शालिनी पाराशर, खुशबू शर्मा उषा शर्मा आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]