
जिला कांग्रेस के रामधुन संकीर्तन में नहीं जुटे दो दर्जन कार्यकर्ता
मथरा । पिछले दिनों अयोध्या में राम लला के दर्शनों को गए कांग्रेसियों के साथ मारपीट की घटना के विरोध में आज जिला कांग्रेस द्वारा विकास बाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष रामधुन संकीर्तन किया गया। जिसमें दो दर्जन से भी कम लोग जुट पाए। इससे लगता है कि जिले में कांग्रेस किस स्तर तक सिमट चुकी है। इसी प्रकार प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर तीन रोज पूर्व निकाले गए मशाल जुलूस में भी कार्यकर्ताओं की संख्या हास्यास्पद बनी रही।
पूरे देश में जहां अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोगों में उत्साह है बाजारों, शहर के प्रमुख चौराहों पर जहां साज सज्जा की जा रही है वहीं सरकारी और अर्धसरकारी कार्यालयों में भी प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को दीपावली मनाए जाने की तैयारी है। इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित प्रमुख नेताओं ने मकर संक्रांति को अयोध्या कांग्रेसियों द्वारा रामधुन संकीर्तन का पहुंचकर राम लला के दर्शन का प्रयास सांकेतिक आयोजन किया गया था। निर्धारित किया। जिसमें उनके साथ मारपीट की घटना समय से एक घंटे बाद तक यहां आधा दर्जन हुई। इसी के विरोध में पूरे प्रदेश में आज जिला कांग्रेस के पदाधिकारी ही पहुंच पाए
थे। धीरे-धीरे यह संख्या दो दर्जन से करीब तक पहुंच पाई। विकास बाजार के दुकानदारों में भी कांग्रेस की इस स्थिति को लेकर चर्चा थी।