
भाजपा की नीतियों का सड़क पर आकर मुकाबला करेगी कांग्रेस
मथुरा। देश-प्रदेश में जिस तानाशाही से सरकार चलाई जा रही हैं। उसे लेकर आम जनमानस भयभीत है। इसका युवक कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर आकर विरोध करेंगे। इसके लिए उन्हें कोई भी भय नहीं है।यह विचार कांग्रेसी नेताओं ने युवक कांग्रेस के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ठा. हरवीर सिंह पुण्डीर और महानगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक अग्रवाल के स्वागत समारोह के दौरान एक होटल में व्यक्त किए। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि कांग्रेस में चुनाव प्रक्रिया से दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है। इससे जिले में कांग्रेस को जिले में मजबूती मिलेगी, भाजपा चंद लोगों को लाभ पहुंचा रही है और अपने वायदे भूलने के बावजूद मोदी गारंटी की बात कहकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि मोदी सरकार से पहले जिन आवश्यक वस्तुओं की कीमतें काफी कम थी वो आज दोगुनी और ढाई गुनी हो गई हैं। न विदेशों में जमा काला धन मोदी वापस ला पाए बल्कि विदेशी कर्जा भी कई गुना
अधिक देश पर बढ़ गया है। विदेशों से कर्जा लेकर देश के चंद उद्योगपतियों को दिया जा रहा है। जिससे देश का भला होने वाला नहीं है। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष पुण्डीर ने कहा कि वे पूरे जनपद में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की टीम संगठित करेंगे, जिससे पार्टी सड़क पर आकर भाजपा सरकार के विरोध में संघर्ष कर सके। महानगर अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने भी युवाओं की टीम
संगठित करने को कहा। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन ने इन दोनों नियुक्तियों पर बधाई देते हुए सहयोग का विश्वास दिलाया है। वहीं मगर कांग्रेस इंडिया गठबंधन के तहत सबको एक मंच पर लाने की बात करती है लेकिन मथुरा जनपद में कांग्रेस खुद एक मंच पर नजर नहीं आती युवा कांग्रेस के कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सहित अनेक वरिष्ठ नेता कहीं नजर नहीं आए आखिर कांग्रेस यह गुट बाजी कब खत्म होगी लेकिन अनेक कांग्रेसी नेताओं का कहना है एक कांग्रेस के पूर्व विधायक कांग्रेस को इस स्थिति पर लाने को जिम्मेदार है कांग्रेस में जो जनता में वर्चस्व रखने वाले नेता थे उसमें केवल में शो करने के लिए उनको विभिन्न कारण बताकर और हाई कमान को गुमराह कर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में कैसे मैदान में उतरेगी।
स्वागत करने वालों में विक्रम वाल्मीकि, सरवन अहमद, गुड्डू कुरैशी, शलभ माहौर, कासिम कुरैशी, कमल सिंह, मानसिंह,यूनिस गाजी आदि मौजूद थे।