
कैबिनेट मंत्री ने दूसरी पार्टी के लोगों को भाजपा में कराया शामिल
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा छाता विधानसभा के सरस्वती सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा द्वारा विधानसभा मिलन समारोह आयोजित हुआ। वहीं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने दूसरे पार्टी के लोगों को भाजपा परिवार में शामिल किया। वहीं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा उत्तर प्रदेश की जनता लोकसभा की सभी 80 सीटों पर विजय का आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है। अबकी बार 400 पार, फिर एक बार भाजपा सरकार”।वहीं सभी का आभार व्यक्त करते जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने कहा अगर भारत को विश्वगुरु बनना है तो वे सभी आंतरिक बाधाएं दूर करनी होंगी, जिनसे विकास में बाधा पैदा होती है। भाजपा ने धारा 370 हटाई और अब मोदी ने इसी क्रम में 370 का गुरु मंत्र दिया है। वहीं कैबिनेट प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने कहा भाजपा सरकारों में महिलाओं की हित में कार्य किए हैं महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर नियंत्रण किया है आधी आबादी को 33% आरक्षण देकर उनकी दशकों पुरानी मांग को पूरा किया है।वहीं मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी बताया विधानसभा मिलन समारोह में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मण चौधरी एवं जिला अध्यक्ष निर्मल पांडे द्वारा कैलाश प्रधान गंगाराम पूर्व प्रधान लोक दल के सभासद भूपेंद्र सिंह पप्पू प्रधान सहित 300 लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई वहीं उन्होंने कहा 13 फरवरी से 25 फरवरी के बीच जिले की सभी विधानसभाओं में विधानसभा मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छाता मंडल अध्यक्ष महेश एवं कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक सतपाल चौधरी ने किया।इस अवसर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे नरदेव चौधरी कोसी नगर पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल सत्यपाल चौधरी देवेश पाठक मंडल अध्यक्ष रणवीर चौधरी वीरेंद्र शर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष मुर्दिता शर्मा भगवान पांडे श्याम शर्मा तरुण सैनी आदि मौजूद थे