
परिक्रमा मार्ग में मूलभूत सुविधायें तैयार की जा रही है। : श्रीकांत शर्मा
10 नवम्बर से 18 नबम्बर तक ब्रज में होगे बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम
ब्रज को धार्मिक टूरिस्ट हब बनाने की सरकार की मंशा
विश्राम घार को केंद्र मानकर यमुना के दोनों तरफ घाटों का सौंदर्यीकरण करें
ब्रज के कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर का मैच उपलब्ध करायें।
मथुरा। भगवान कृष्ण की जन्म एवं बाल लीलाओं से भरी इस पावन धरती पर लाखों की तादाद में श्रद्धालू लोग आते है। इन सभी श्रद्धालुओं को मूल भूत सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए सभी विभाग यथा शक्ति कार्यवाही करें।
उक्त विचार प्रदेश के माननीय ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने मथुरा-वृद्धावन प्राधिकरण के सभागार में ब्रज रजोत्सव की बैठक लेते हुए व्यक्त किये स उन्होंने कहा कि विभिन्न परिक्रमा मार्गो पर विश्राम स्थल के साथ-साथ शौचालय एवं शुद्ध जल की भी व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर से 18 नवम्बर तक ब्रज में विभिन्न स्थानो पर बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा जिसमे उच्चकोट के कलाकार भांग लेगे।
मंत्री श्रीशर्मा ने ब्रज रजोत्सव की तैयारियों के संबंध में उ0प्र0 ब्रजतीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कान्त, एमवीडीए, पर्यटन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ब्रज के विकास के लिए तत्परता से लगी हुई ह,ै वही अधिकारी भी ब्रज के समूह के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। कार्तिक मास में मथुरा में ब्रजरज उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। ब्रज रजोत्सव कार्यक्रम 18 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलेग। ब्रज रजोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसमें बलदेव, महावन, वृंदावन, नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन, गोकुल, मथुरा सहित ब्रज चौरासी कोस में पड़ने वाले अन्य स्थलों पर यह उत्सव तीर्थ विकास बोर्ड के तत्वाधान में मनाया जाएगा।
ब्रज रजोत्सव कार्यक्रम में 250 शिल्पियां की प्रदर्शनी, बच्चों के लिए झूले, चित्रकला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भजव संध्या आदि कार्यक्रम कुम्भ पूर्व वैष्णव बैठक मैदान में आयोजित किये जायेंगे। वीसी ने बताया कि बरसाना में लाडली समारोह, गोकुल में रसखान की समाधि, मथुरा में जुगली पार्क, गोवर्धन में कुसुम सरोवर, चन्द्र सरोवर आदि स्थानों पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें आमजन मानस को आमंत्रित किया जायेगा।
मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि बृज क्षेत्र को धार्मिक टूरिज्म हब बनाया जाये जिससे अधिकाधिक संख्या में और अधिक श्रद्धालु आ सके। उन्होंने मथुरा-वृद्धावून के उपाध्यक्ष को निर्देश दिये कि विश्राम घाट को केन्द्र मानकर यमुना के दोनो तरफ के घाटों का विकास और सौन्द्रीकरण किया जाए। श्री शर्मा ने कहा कि ब्रज के विभिन्न कलाकारों को चिन्हित करके उनकी सूची बनाई जाये तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराया जाये। इस अवसर पर महापौर डा० मुकेश आर्यबन्धु, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कान्त , जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, उपाध्यक्ष मथुरा वृद्धावन विकास प्राधिकरण नागेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, लो.नि. वि०, नगर निगम, जल संस्थान आदि विभागों के अधिकारी गण उपस्थित थे।