
1008 प्रतिमाएं स्थापित करने को किया भूमि पूजन
मथुरा।अंतिम केवली जम्बूस्वामी दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र 84 में भगवान अजीतनाथ जी की 1008 प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। शुक्रवार को प्रतिमाओं के लिए जिनालय का भूमिपूजन आचार्य सौभाग्य सागर महाराज के सानिध्य में किया गया।
भगवान जम्बूस्वामी की विशाल प्रतिमा के सामने आयोजित समारोह में पदमचंद जैन डेयरी वाले ने प्रथम कलश, प्रिंस जैन ने द्वितीय कलश, प्रदीप जैन ने तृतीय कलश अर्पित कर शिलान्यास करने का पुण्य प्राप्त किया। प्रतिष्ठाचार्य जिनेन्द्र जैन शास्त्री ने अंशुल जैन के साथ पूजन कराया। उन्होंने भूमि में आधार शिलाएं, पंच परमेष्ठी शिलाएं तथा प्रज्ज्वलित दीपक अर्पित किए।
इस उत्सव में सेठ विजय कुमार, राजीव जैन गुड्डू, बनवारीलाल जैन, निर्भय जैन, पीयूष जैन एडवोकेट, जयप्रकाश कुम्हेर वाले, प्रदीप कोयला वाले, अमर कांत मिश्रा, मनीषा जैन, अरविंद जैन, तीन दिगंबर संत, तीन साध्वियां तथा लगभग डेढ़ सौ महिला-पुरुष भक्त आदि ने सत्कर्म किए। इससे पहले मंदिर में भगवान का अभिषेक शांतिधारा, पूजन-अर्चन किया गया।