
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति सम्मानित
मथुरा।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्वर्गीय गीता देवी की पुण्य स्मृति में वृंदावन बाल विकास परिषद द्वारा अटल्ला चुंगी स्थित एक रेस्टोरेंट भवन पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मातृशक्ति से सम्मानित किया गया। जिला स्थाई लोक अदालत की सदस्य प्रतिभा शर्मा ने कहा कि आदि आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली महिलाएं आज समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी
भूमिका अदा कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज की धुरी महिलाओं के बिना समाज व राष्ट्रोत्थान की परिकल्पना को साकार नहीं किया जा सकता। मुख्य अतिथि ब्राह्मण महिला सभा की संस्थापिका प्रभा शर्मा ने कहा कि मां, बहन, पत्नी, बेटी हर रूप में महिलाएं अपने जिम्मेदारी का निर्वहन कर परिवार के साथ-साथ समाज व राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है। इससे पूर्व संयोजक गोलू पंडित ने कृष्णा शर्मा, मीनाक्षी राजावत,
राजश्री अग्रवाल, मंजू शर्मा, मल्लिका शर्मा, भावना शर्मा, सुमन चौधरी, नीतू गौतम, प्रियंका शर्मा, प्रभा शर्मा को मातृशक्ति अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर अमित गौतम पिंटू, विष्णु गोला, चंद्र नारायण शर्मा, जितेंद्र कुमार गौतम, अर्जुन कुशवाह, दीपू शर्मा, मुकेश कृष्ण शर्मा, आशीष चौहान, हरिओम शास्त्री, चैतन्य कृष्ण शर्मा, शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन डा. सचिन अग्रवाल ने किया।