
सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस पर की पुष्पांजलि अर्पित
मथुरा। महात्मा ज्योतिबा फुले विकास समिति मथुरा एवं अखिल भारतीय समता फाउंडेशन जनपद मथुरा द्वारा
कैंप कार्यालय कृष्णा नगर बिजली घर मथुरा पराधीन भारत की नारी सशक्तिकरण की प्रतीक क्रांतीज्योती सावित्रीबाई फुले के 193 वे जन्मदिवस पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन कौशल सिंह कर्दम के नेतृत्व में किया गया।
सर्वप्रथम मुख्य रूप से पधारे कांग्रेस नेता कुंवर सिंह निषाद एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मथुरा के जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह ने पुष्प अर्पित कर माता सावित्रीबाई फुले के जीवन की प्रमुख घटनाओं पर प्रकाश डाला कहा अगर माता सावित्रीबाई फुले नारी जाति के उत्थान को शिक्षा के द्वार खोलकर मुक्तिदाता का दर्जा प्राप्त किया ,वह भारत की सच्ची राष्ट्रमाता है ।
रमेश सैनी , पवन चतुर्वेदी महानगर अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोकेश कुमार राही ने संयुक्त रूप से माता सावित्रीबाई फुले को पराधीन भारत में नारी सशक्तिकरण की प्रतीक बताकर पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही कहा महात्मा ज्योतिराव फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले खोले गए प्रथम स्कूल की दुर्दशा राज्य एवं केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों का प्रमाण प्रस्तुत करती है केंद्र सरकार जबरन शिक्षा का निजीकरण दोहरी शिक्षा प्रणाली बनाए रखना चाहती है माता सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले जी के सपनों का भारत तभी होगा जब प्रत्येक नागरिक को समान शिक्षा कानून व्यवस्था के तहत अध्ययन का मौका मिलेगा।
इस अवसर पर फाउंडेशन के संरक्षक एड करन सिंह कौशल सिंह कर्दम ने प्राथमिक विद्यालय ललितपुर विकासखंड मथुरा उत्तर प्रदेश के कक्षा 1 से 5 तक के छात्र छात्राओं को गर्म ऊनी वस्त्र स्वेटर उपहार स्वरूप भेंट कर माता सावित्रीबाई फुले के शिक्षा में दिए गए योगदान को आगे बढ़ाने का कार्य किया।
पुष्पांजलि सभा में राजकुमार आजाद ,समाजसेवी कुंवर सिंह निषाद कांग्रेसी नेता,राजवीर सिंह, रमेश सैनी, चित्रसेन मौर्य, भूरी सिंह सैनी, नरेश सर, दिनेश आनंद पापे,राजीव निषाद, संजय बीडीसी, आकाश बाबू, एड रवि कुमार,आकाश कुमार, विवेक कुमार ,कौशल कर्दम, जितेंद्र कुमार, कप्तान सिंह, एड करन सिंह, कृष्ण कुमार सिंह अजय कुमार गोकुल चंद रंजीत भाटी, फिरोज आलम, महेंद्र पाल , श्रवन कुमार, मुजाहिद कुरैशी, फैजान कुरेशी, चिराग उद्दीन आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।