वेदध्वनि व जयतु संस्कृतम् जयतु भारतम् के उद्घोषों से गुंजायमान हुआ श्री कृष्ण जन्मभूमि परिसर।

 

मथुरा/ संस्कृत भारती ब्रज प्रान्त द्वारा 2 जनवरी से 12 जनवरी तक केशव धाम वृंदावन में चलरहे दस दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर में भाग लेने आए ब्रज प्रान्त के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं का दल संस्कृत भारती ब्रज प्रान्त कार्यालय केशव भवन मथुरा से श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र में पदयात्रा करते हुए संस्कृत भाषा को जन जन की भाषा बनाने और सर्वसमाज में संस्कृत भाषा के प्रति आकर्षण व जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से संस्कृत भाषा में राष्ट्रभक्ति गीत मृदपि च चन्दनमस्मिन् देशे ग्रामोग्रामः सिद्धिवनम्। तथा लोकहितं मम करणीयम्,मनसा सततं स्मरणीयम् और जयतु संस्कृतम् जयतु भारतम्,नगरे नगरे संस्कृत भाषा, ग्रामे ग्रामे संस्कृत भाषा,लोकसभायां संस्कृत भाषा,राज्यसभायां संस्कृत भाषा आदि जयघोष करते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचे वहां वेदध्वनि और जय घोष से मन्दिर परिसर को गुंजायमान कर दिया।

इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान के सदस्य वरिष्ठ हिन्दू वादी नेता श्री गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी व जनसमपर्क अधिकारी श्री विजय बहादुर सिंह और संस्थान के कर्मचारियों द्वारा सभी संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार में लगे हुए कार्यकर्ताओं का भव्यता के साथ सम्मान किया गया। उनके साथ संस्कृत भारती ब्रज प्रान्त संगठन मंत्री आचार्य श्रवण कुमार जी, मथुरा महानगर अध्यक्ष एवं विभाग संयोजक आचार्य ब्रजेन्द्र नागर, प्रचार प्रमुख रामदास चतुर्वेदी पार्षद, कोषाध्यक्ष योगेश उपाध्याय आवा, सहमंत्री अनुराग मिश्रा, गोविन्द दास, शिक्षण प्रमुख हरिश्चंद्र एवं कोमल वर्मा, आरती राजपूत, पं मोहित शास्त्री, हरस्वरुप यादव, कृति कृष्णा, दीपिका मिश्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संस्कृत जनजागरण पदयात्रा से पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग कार्यालय पर परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री गोविन्द जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्कृत से ही संस्कार है जो हमें हमारे प्राचीन आदि ग्रंथों के अध्यन करने से प्राप्त होता है और वे सभी धर्म ग्रंथ ऋषियों द्वारा संस्कृत भाषा में ही लिखे गए हैं संस्कृत भाषा देव भाषा है वेद भाषा है और हमें गर्व है संस्कृत भाषा हमारी भाषा है जिसे आज सम्पूर्ण विश्व ज्ञान व विज्ञान की भाषा के रूप में स्वीकार कर रहा है हमें संस्कृत भाषा को सर्वसमाज की भाषा बनाना है यह ही हमारा संकल्प है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्कृत भारती ब्रज प्रान्त न्यास अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश बंसल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अमृत वाणी संस्कृत भाषा जन जन की भाषा बने यह हमारा संकल्प है।

बैठक में ब्रज प्रांत मंत्री धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल, न्यास मंत्री गंगाधर अरोड़ा, हरस्वरुप यादव महानगर अध्यक्ष एवं विभाग संयोजक आचार्य ब्रजेन्द्र नागर आदि ने भी संस्कृत भाषा को घर घर तक पहुंचाने के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। बैठक का समापन कल्याण मंत्र से किया गया और शुभारंभ संस्कृत ध्येय मंत्र से किया गया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]