
पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य पहुंचे गिर्राज जी की शरण में
मथुरा/गोवर्धन। पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य मंगलवार को धार्मिक यात्रा पर परिवार सहित गिरराज धाम पहुंचे। कुसुम सरोवर सीता राधा रसोई के सेवक रामदास शुक्ला बाबा से आशीर्वाद लिया। इसके बाद पूर्व सांसद नारद कुंड पर पहुंचे। महंत दीनबंधु शरण महाराज के सानिध्य में विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इससे पूर्व मुकुट मुखारविंद मानसी गंगा व दानघाटी मंदिर पर परिवार सहित पूजा कर मनौती मांगी। इस दौरान पूर्व सांसद ने कहा के केंद्र की मोदी व प्रदेश में योगी सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए विकाश कार्य कर रही है। सबका विकास हो रहा है। नारद कुंड का भी ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने जीर्णोद्धार कराया है। इसके अलावा ब्रज में अन्य जगह के पौराणिक एवं धार्मिक स्थलों का विकास कराया जा रहा है। भाजपा सरकार में जनता सुरक्षित है। अपराध व भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है।2024 में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनेगी। ब्रज के कण-कण में भगवान का वास है। केसरिया हिंदू वाहिनी के ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी पंडित उत्तम शर्मा ने श्रीमद् भागवत गीता भेंट कर पूर्व सांसद का सम्मान किया। इस दौरान सीमा शाक्य, सानू शाक्य प्रवीण शाक्य ,भाजपा नेता चंद्रपाल राजावत व शिवपाल शाक्य मौजूद रहे।