
सेनापति कुंतल बने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष
मथुरा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिला अध्यक्ष पद पर बदलाव करते हुए सेनापति कुंतल को नई नया जिलाध्यक्ष बनाया है। उन्हें 15 दिन में जिला कार्यकारिणी का गठन कर अनुमोदित करना होगा। उनके जिला अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं ने में हर्ष है।
विदित रहे कि वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने हैं इसी को लेकर राजनैतिक पार्टियों द्वारा अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाना प्रारंभ कर दिया गया है। कई पार्टियों में वार्ड से लेकर जिला अध्यक्ष तक के पदाधिकारियों में बदलाव किया जा रहा है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी ने ठाकुर सत्येंद्र सिंह के स्थान पर सेनापति कुंतल को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया है। सेनापति कुंतल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो सम्मान दिया है वह उस पर खरा उतरेंगे। सेनापति ने कहा कि पार्टी गरीब पिछड़े युवा और किसानों के बेहतर भविष्य के लिए जुटी हुई है और इनके बेहतरी के लिए हमेशा सबसे आगे खड़ी रहेगी।