
डीएम ने किया कोषागार का निरीक्षण
मथुरा। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2023-24 की समाप्ति पर बजट रजिस्टरों का अवलोकन करके विभिन्न जानकारियां हासिल की। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने
बताया कि उन्होंने देखा कि किस किस विभाग द्वारा कितनी धनराशि का सदुपयोग वित्तीय वर्ष में किया गया और डिमांड कितनी की गई। उसके सापेक्ष जनपद को कितना बजट मिला। इसके अलावा कितना बजट किस योजना का सरेंडर किया गया। कोषाधिकारी ने बिंदुवार बजट के बारे में जानकारी दी।