ब्रजलोक रंग महोत्सव में बिखरेगी ब्रज संस्कृति की छटा 

 

सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से सार्वभौम संस्कृत संस्थानम् की ओर से होगा कार्यक्रम 

 

 

गोवर्धन। ब्रजतीर्थ शिरोमणि गिरिराज तलहटी परिक्रमा के श्रीधाम राधाकुंड के ब्रजानंद घेरा में सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से सार्वभौम संस्कृत संस्थानम की ओर से आज 5 दिसंबर मंगलवार सांय 4 बजे से आयोजित ब्रजलोक रंग महोत्सव में ब्रज संस्कृति की अनूठी छटा बिखरेगी। आयोजक संस्था के डायरेक्टर डाॅ. पीआर शास्त्री ने बताया कि पृथ्वी पर धूल के कण की गिनती करना संभव हो सकता है, लेकिन ब्रज में हुई राधा-कृष्ण की लीलाओं की गिनती करना असंभव है। सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार की ओर ब्रज संस्कृति को विश्व पटल पर पहुंचाने का काम किया है। इसी के तहत राधाकुंड धाम में आज रास, फूलों की होली, लठामार होली, राजस्थान का पारंपरिक नृत्य, डांडिया जैसे कार्यक्रम में ब्रज संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। महोत्सव में श्रीपाद श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के पीठाधीश्वर महंत केशव दास महाराज की पावन सानिध्यता में मथुरा के जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चैधरी, विधायक ठा. मेघश्याम सिंह, उपजिलाधिकारी गोवर्धन मयंक गोस्वामी दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। कार्यक्रम में मथुरा, वृंदावन, डीग, कामां व अन्य स्थानों से कलाकार आ रहे हैं। इस अवसर पर प्राचार्या डाॅ. पे्रमा जोशी, पीठाधीश्वर महंत केशव दास महाराज, ज्योतिषाचार्य रेखाकृष्ण महेता, व्यास आचार्य परीक्षित दास महाराज, सुषमा वर्मा, कीर्ति वर्मा, सुलोचन दास, राज ठाकुर, अक्षय, भुव दास आदि थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]