मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि के मुख्य द्वार पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन 

 

 

एसपी सुरक्षा से मिला प्रतिनिधिमण्डल, नहीं बनी कोई सहमति

 

श्री कृष्ण जन्मभूमि के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन करते व्यापारी

 

मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुख्य द्वार पर व्यापारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रशासन के द्वारा मार्ग पर दोपहिया वाहनों का आवागमन सुबह अचानक बंद किए जाने के कारण व्यापारी असहज दिखाई दिए। दोपहर को व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में एसपी सुरक्षा से मिलने जन्मस्थान के कंट्रोल रूम पहुंचा, जहां करीब 1 घंटे चली वार्ता के बाद भी प्रशासन और व्यापारियों के बीच सहमति नहीं बनी। व्यापारियों में इस बात को लेकर आक्रोश उत्पन्न हो गया। देर शाम एक स्थानीय धर्मशाला में हुई बैठक के बाद व्यापारी एकत्रित होकर मुख्य द्वार पर पहुंचे और प्रशासन की मनमानी के खिलाफ जमकर नरेबाजी की।

कृष्ण जन्म स्थान व्यवसाई समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन द्वारा मनमाने रवैया से बिना किसी पूर्व सूचना के मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया। व्यापारियों के पास वाले वाहनों को भी पुलिसकर्मियों द्वारा अनुमति नहीं दी गई। व्यापारियों द्वारा कहा गया कि यहां पर अस्पताल, डाकघर और बैंक भी हैं उसके बावजूद भी ऊपरी आदेशों का हवाला देकर प्रशासन टस से मस नहीं हुआ। व्यापारियों द्वारा प्रशासन से मांग की गई कि अवरुद्ध मार्ग को शीघ्र खोलें अन्यथा की स्थिति में व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से डॉ राजकुमार चतुर्वेदी, बृजेश शर्मा, निखिल अग्रवाल, ठाकुर गोला, प्रवीण भाटिया, बबलू पंडित, अंकुर अग्रवाल, विनय जैन, साहब सिंह, मुन्ना लाल गुप्ता, मनोज अग्रवाल, राघवेंद्र चौ. आदि मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]