
राम उत्सव : भगवा रंग में रगी कृष्णनगरी, हर तरफ शोभायात्रा में गूंज रहे श्रीराम के जयकारे
मथुरा। श्री राम जन्म महोत्सव मेला समिति द्वारा प्राचीन राम मंदिर घीया मंडी से शोभायात्रा निकाली गई है। इसमें विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के साथ श्री राम जन्मोत्सव मेला समिति फरसा दल बजरंग दल ओर से झांकियां निकाली गई हैं। शोभा यात्रा में राम उत्सव मनाया गया। शहर से लेकर गांव-गांव तक पूरा शहर भगवामय होने के कारण राममय हो गया है। सुबह से ही यह सिलसिला चलता है।पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यातायात दुरुस्त रहा। शोभा यात्रा में
इसमें विभिन्न देवी देवताओं के रूप में सजे कलाकार आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जयश्री राम के नारों से पूरा वातावरण राममय हो गया है। सिर में केसरिया पगड़ी तथा हाथ में भगवा ध्वज लेकर चल रहे राम भक्तों से नगर एक बार राम मय हो गया।
समिति के प्रवक्ता श्याम शर्मा ने बताया यह शोभायात्रा शाम पांच बजे रवाना हुई। सबसे आगे दामोदर श्री गणेश मां चामुंडा महादेव हनुमान भव्य राम डोला की झांकी के साथ डांडिया पार्टी में डीजे से प्रसारित हो रहे नारे एवं गीत राम भक्तों का जोश दुगुना कर रहे थे। घनश्याम कृपा कर दो मथुरा भी सजाएंगे सुनकर अगल-बगल के लोग भी थिरकते देखें गए। वहीं मेला संयोजक कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया शोभा यात्रा से पूर्व प्रातः भगवान श्री राम जी का अभिषेक किया गया। बीच बीच शोभायात्रा को महिलाओं एवम बहनों से राम दरबार की आरती ओर पूजन किया।
इस अवसर