श्री कृष्ण जन्मस्थान पर लठामार होली पर उमड़ा भक्तों का सैलाब 

 

 

हुरियारिनों ने हुरियारों पर बरसाई लाठियां 

 

 

मथुरा।रंगभरनी एकादशी पर श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर ठाकुरजी के साथ होली खेलने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। देश-विदेश से आए श्रद्धालु इस मौके को छोड़ने के मूड़ में हीं थे। मन में यही चल रहा था कि सा मौका न जाने कब मिलेगा। श्री कृष्ण जन्मस्थान पर अबीर गुलाल के उड़ते ही हर कोई भक्ति भाव के रंग में सराबोर हो गया। रासलीला मंच पर कलाकारों ने रसिया, बृज की होली, हरियाणा के घूमर फाग, होली गीतों और फूलों की होली पर नृत्य प्रस्तुत कर कृष्ण भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सतरंगी पुष्पवर्षा के मध्य फूल होली के दर्शन हुए तो हर कोई

राधाकृष्ण की जयकार करने लगा। हुरियारे और हुरियारिनों ने लठामार होली खेली। रंग-गुलाल के बीच हुरियारिनों की प्रेम पगी लाठियां हुरियारों पर बरसने लगीं। हुरियारिनों की लाठियों से बचने को ढाल लिए घुटने के बल बैठने को विवश थे। लठामार होली के दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी नहीं बच सके। हुरियारियों ने पुलिसकर्मियों पर प्रेमपगी लाठियां बरसाई। केशव वाटिका इंद्रधनुषीय रंग में नहा गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]