
नृसिंह देव का मना प्राकट्य उत्सव, हुआ महा मस्तकाभिषेक
मथुरा ।द्वारकाधीश के मध्य असकुण्डा घाट स्थित प्राचीन नृसिंह मंदिर पर नृसिंह देव का प्राकट्य उत्सव भक्ति भाव से श्रद्धापूर्वक परंपरागत रूप से मनाया गया। अभिजित बेला में दोपहर को नृसिंह देव का महा मस्तकाभिषेक वैदिक मंत्रोच्चारण शंख घण्टा घड़ियाल की मंगल ध्वनि के मध्य तंत्र विशेषज्ञ मुत्रालाल मिश्र टनाटन सेवायत पंडित मनोज मिश्र विनोद मिश्र पं. अमित भारद्वाज दीपक शास्त्री ने पंचामृत से किया। तदोपरांत सात नदियों के जल गुलाब जल इत्र से शुद्धोधक स्नान कराया गया। पं. मनोज मिश्र ने वस्त्र स्वर्ण रजत मुकुट श्रृंगार वस्त्र अलंकरण पुष्पहारों से आकर्षक श्रृंगार किया। सायं भव्य फूल बंगला में विराजमान होकर प्रभु ने भक्तों को दर्शन दिये।108 दीप ज्योतियों से महाआरती के साथ उत्सव का समापन हुआ। व्यवस्था में राहुल मिश्र प्रखर मिश्र श्याम सुंदर शर्मा यश मिश्र का सहयोग रहा।