महामंडलेश्वर ने किया भगवान परशुराम प्रतिमा का अनावरण

 

 

शोभायात्रा व भजन संध्या का हुआ आयोजन

 

मथुरा। कस्बा नौहझील के रेतिया बाजार स्थित परशुराम पार्क में भगवान परशुराम की 6 फुटी भव्य प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर महंत रामकिशोर दास त्यागी महाराज द्वारा फूल माला पहनाकर किया गया। प्रतिमा अनावरण से पहले ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना व हवन किया गया। महामंडलेश्वर का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

 

महामंडलेश्वर ने परशुराम भगवान के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान परशुराम भार्गव वंश में जन्मे भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं, उनका जन्म त्रेतायुग में हुआ था। भगवान परशुराम भगवान शिव और भगवान विष्णु के संयुक्त अवतार माने जाते हैं। शास्त्रों में उन्हें अमर माना गया है। भगवान परशुराम श्री हरि यानि विष्णु ही नहीं बल्कि भगवान शिव और विष्णु के संयुक्त अवतार माने जाते हैं। शिवजी से उन्होंने संहार लिया और विष्णुजी से उन्होंने पालक के गुण प्राप्त किए। भगवान शिव से उन्हें कई अद्वितीय शस्त्र भी प्राप्त हुए इन्हीं में से एक था भगवान शिव का परशु जिसे फरसा या कुल्हाड़ी भी कहते हैं। यह इन्हें बहुत प्रिय था व इसे हमेशा साथ रखते थे। परशु धारण करने के कारण ही इन्हें परशुराम कहा गया।सायंकाल कस्बे में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गयी। बैंड व डीजे के साथ निकली शोभायात्रा में रथ पर सवार भगवान परशुराम व साथ में चल रहीं झांकियां राधा कृष्ण नृत्य, शिव पार्वती, सप्तऋषि सहित आदि झांकियां मनमोह रहीं थीं। समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह ठंडाई, शर्बत व कोल्डड्रिंक पिलाई गई। वहीं रात्रि में भजनों की प्रस्तुति कृपापात्र सलोनी द्वारा दी गई। जिसमें राधारानी मेरी है मेरी है बरसाना, छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, करुणामयि मेरि कृपा मयि मेरी दयामयि राधे, मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा, वो आता होगा। भजनों को सुनकर लोग भावविभोर हो गए। इससे पहले सम्मान समारोह भी किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मधू शर्मा, सोनू शर्मा, प्रिंस पंडित, नगर पालिका खैर चेयरमैन संजय शर्मा, पूर्व वाइस चेयरमैन खैर आनंद शर्मा मोनू, ओमप्रकाश पाठक गिर्राज स्टील रायपुर छत्तीसगढ़, कृष्णा पाठक, विनोद प्रधान, अशोक प्रधान, धर्मपाल मास्टर, सत्यदेव कटारा, अशोक कुमार भारद्वाज, उमाकांत शर्मा, संजय पाठक, अतिपाल कटारा, प्रवीण कटारा, बल्ला पाठक, सौरभ पाठक, अनिल शर्मा, मलिंगा शर्मा, मनोज पाठक, आंसू पाठक, दिनेश पाठक, प्रमोद पाठक, जमुना शरण कटारा, गौरव भारद्वाज, संतोष भारद्वाज, राहुल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]