भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए नगर निगम द्वारा लगाए गए स्प्रिंकलर

 

 

 

 

मथुरा। महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देशानुसार वर्तमान में भीषण गर्मी(हीट वेब)के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा नगर के समस्त मुख्य मार्ग तिराहे एवं चौराहों पर स्प्रिंकलर तैनात किए गए हैं स्प्रिंकलरों के माध्यम से समस्त सार्वजनिक स्थलों पर छिड़काव का कार्य कराया जा रहा है। जिससे आम नागरिकों एवं राहगीरों को गर्मी की तपिश से कुछ हद तक राहत प्रदान की जा रही है।

इसी प्रकार भीषण गर्मी (हीट वेब)को देखते हुए नगर निगम द्वारा 02 स्प्रिंकलरों के माध्यम से निरंतर पानी का छिड़काव कराया जायेगा।

इसी क्रम में स्प्रिंकिलों से आज नगर के हृदय स्थल होली गेट के साथ साथ बीएसए रोड, डीग गेट चौराहा, भरतपुर गेट चौराहा, मसानी चौराहा आदि मुख्य मार्गों पर छिड़काव कराया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]