
विद्युत आपूर्ति न होने पर किसानों ने घेरा बलदेव बिजलीघर
मथुरा। गर्मी में कई दिनों से विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से न होने के चलते आक्रोशित किसानों ने मथुरा जनपाद के बलदेव बिजली घर का घेरबंदी कर तालाबंदी कर दी।
बलदेव बिजली घर के सब स्टेशन बरौली, मरोड़ा व बलदेव में विद्युत आपूर्ति का हाल बेहाल हो रहा है। जिसके चलते कई गांव की विद्युत आपूर्ति विगत कई दिन से बंद चल रही है। जिसके चलते पानी के लिए क्षेत्रीय किसान सरदारी आहि-त्राहि कर रही है। वहीं पशुओं के लिए भी पीने के लिए पेयजल नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते कई पशु व स्थानीय नागरिक पेयजल आपूर्ति न होने के चलते बीमार पड़ गए। जब किसानों ने बलदेवख बिजली घर जाकर के आपनी समस्या का हाल संबंधित अधिकारियों को बताने की चेष्टा की, लेकिन मौके पर कोई भी विभागीय अधिकारी मौके पर नहींमिला। जिसके चलते किसानों में आक्रोश फैल गया और बलदेव बिल्ली घर पर धरना प्रदर्शन जारी कर दिया।
स्थानीय नागरिकों में आक्रोश के चलते बिजली घर पर तालाबंदी कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर थाना बलदेव से काफी संख्या में पुलिस बल बिजली घर पर पहुंचा। पुलिसबल में उपनिरीक्षक मुनेंद्र सिंह चौकी इंचार्ज बलदेव ने किसानों को बल पूर्वक डराने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित किसान शांत नहीं हुए। सूचना मिलते ही मौके पर गजेंद्र सिंह परिहार, ललित शर्मा, गणेश
तौमर, अवधीश रावत, उदयवीर सरपंच, छोटू किसानों के बीच पहुंचे।
मौके की नजाकत को देखते हुए गजेंद्र सिंह परिहार द्वारा जिलाधिकारी मथुरा से फोन पर वार्ता कर संबंधित समस्या से अवगत कराया गया। तत्पश्चात
अधिशासी अभियंता फस्र्ट गौरव कुमार साथ में उपखंड अधिकारी बलदेव संजय सिंह आक्रोशित किसानों के बीच पहुंचे। जनता द्वारा की गई शिकायत का अधिशासी अभियंता ने संज्ञान लेते हुए किसानों को विश्वास दिलाया और कहा कि आपको विद्युत आपूर्ति की समस्या शाम तक सुचारू रूप से चालू कर दी जाएगी। विभागीय कर्मचारियों द्वारा जो भी अनियमित बरती जा रही हैं उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस आश्वासन पर आक्रोशित किसान शांत हुए और अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए आगले 5 कार्य दिवसों बाद बैठक का आश्वासन दिया। इस अवसर पर योगी प्रधान कॉलोनी, समर सिंह, विकास प्रधान जाटोर, रामू सिंह, मनवीर सिंह, खिलान सिंह, रिंकू प्रधान, प्रेमपाल सियाराम, गोलों, लेखराज प्रधान सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।