कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्याम पहलान का असामयिक निधन

 

 

मथुरा। कांग्रेस के नेता और ब्राह्मण समाज के सम्मानितसदस्य समाजसेवी पं. श्याम सुंदर शर्मा पहलवान का आज प्रातः 7 बजे आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 67 वर्ष के थे, उनके निधन पर जनपद के गणमान्य नागरिकों, राजनैनितक दलों के नेताओं, व्यापारियों और समाजसेवियों ने दुख व्यक्त किया है। कुछ समय से वे अस्वस्थ्य चल रहे थे। लंबे समय तक कांग्रेस की राजनीति में शहर में प्रमुख चेहरा रहे पं. श्याम सुंदर पहलवान सुख-दुख में लोगों का सहयोग करते थे। भारत के मशहूर पहलवानों में एक स्व. मोहन पहलवान के वे बड़े पुत्र थे। उनके निधन की खबर सुनकर शहर ही नहीं जनपद में शोक की लहर है। श्याम पहलवान ने भरा पूरा परिवार छोड़ा है। उनके निधन पर ब्राह्मण समाज के सभी संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पूर्व मंत्री पं. श्याम सुंदर शर्मा, भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा, राज्यसभा सांसद चौ. तेजवीर सिंह, पं. अरविन्द शर्मा, अजय शर्मा एडवोकेट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, मलिक अरोड़ा, रालोद नेता कुं. नरेन्द्र सिंह ने शोक व्यक्त करते प्रभु से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। भाजपा परिवार व मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा भी पं. श्याम सुंदर शर्मा पहलवान के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त कर उनकी आत्म शांति और प्रभु से इस परिवारको धैर्य की कामना करता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]