
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे कान्हा नगरी मथुरा
मथुरा।केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सायं मथुरा पहुंचे। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह व भाजपा जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे व महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी व विधायक पूरन प्रकाश एवं जनप्रतिनिधि तथा भाजपा कार्यकर्ताओं में नेताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को योग दिवस के अवसर पर सैन्य कर्मियों व अधिकारियों के साथ योग करेंगे।