
ब्रज संकल्प यात्रा में बह रही है भक्ति की बयार
लड्डू गोपाल ने कृष्ण कुंड मधुबन में किया नौका विहार
मथुरा। कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए निकाली जा रही ब्रज चौरासी कोस संकल्प यात्रा दूसरे चरण में भगवान कृष्ण की गोचारण लीला स्थली मधुबन (माहोली) पहुंची। यहां पहुंच कर ब्रज यात्रा के आयोजकों ने भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को कृष्ण कालीन कृष्ण कुंड में नौका विहार कराया। भक्तों ने महाप्रभु वल्लभाचार्य की बैठक मैं पूजन, कृष्ण कुंड में स्नान, ध्रुव नारायण मंदिर के दर्शन, कर परिक्रमा की भारी संख्या में उपस्थित भक्तों ने संकीर्तन किया और साथ चल रहे बृजवासियों ने संकल्पित होकर एक स्वर में जय कारे लगाते हुए .. कृष्ण भक्त सब आएंगे मंदिर यहींबनाएंगे,, के गगन भेदी नारे लगाए। इस बीच भारी बारिश एवं तूफान भी
परिक्रमार्थियों के कदम नहीं रोक सके। मध्य यात्रा आगे बढ़ी। गर्मी से राहत मिलते ही कृष्ण भक्ति में सराबोर गए। कुंज गलियों से नाचते गाते होते हुए यात्रा गुजरी समस्त मधुबन वासियों ने पुष्प वर्षा कर पग पग पर ब्रज यात्रियों का स्वागत किया। इस मौके पर कृष्ण जन्म भूमि मामले के हिंदू पक्षकार दिनेश शर्मा, यात्रा संयोजक राजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष नरेश ठाकुर, राष्ट्रीय महामंत्री अश्वनी शर्मा, राष्ट्रीय सचिव डॉ. जमुना शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी रिचा शर्मा, ब्रजमंडल अध्यक्ष पं मुनेश गौतम प्रधान, हिंदूवादी उषा सोलंकी, विनीत शर्मा, अनु शर्मा, सूरजमल, राहुल गौतम, कन्हैया शर्मा, अश्वनी शर्मा, जयराम शर्मा, हेमंत बघेल, सिया दास बाबा, पवन बाबा, जयवीर सिंह एवं कैलाश प्रजापति आदि उपस्थित थे।