भाजपा विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ पहुंचा दौताना 

 

 

सांसद हेमा मालिनी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां 

 

मथुरा।छाता में भारतीय जनता पार्टी ने छाता विधानसभा द्वितीय दिवस विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ भ्रमण रहा जिसमें शुक्रवार को ग्राम दौताना में भ्रमण रहा। जिसमे जिले के भाजपा पदाधिकारी के साथ यात्रा सफल बनाने हेतु जिले की सांसद हेमा मालिनी के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। हेमा मालिनी ने सभा को सम्बोधित करते हुए बताया कि देश प्रदेश की सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजना के बारे में विस्तार से बताया। किसानसम्मन निधि हर घर पानी नल की व्यवस्था मोदी जी ने कराई गैस सिलेंडर बिजली कनेक्शन विकलांग पेंशन विधवा पेंशन वृद्धा पेंशन तथा सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी तथा वीडियो छाता नेहा, ब्लॉक प्रमुख छाता महेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूदरहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]