असामाजिक तत्वों ने तोड़ी मजार, लोगो में आक्रोश 

 

 

मथुरा।राया रोड स्थित ग्राम सूरज रेलवे क्रॉसिंग के समीप ‘बनी लेन वाले बाबा की मजार को गुरुवार देर रात्रि को अज्ञात असमाजिक तत्वों ने तोड़कर तहस नहस कर दिया शुक्रवार सुबह जब दर्शनार्थी वहाँ पहुंचे तो मजार को टूटा देख लोगो की भारी भीड़ एकत्रित हो गई मजार टूटने से लोगो मे आक्रोश दिखाई दे रहा था मजार टूटने की सूचना डायल 112 एवं स्थानीय पुलिस को दी सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने हंगामा कर रहे मुश्लिम समुदाय के लोगो को समझाकर शांत किया साथ ही तत्काल प्रभाव से मजदूरों को बुलाकर मजार का पुनः निर्माण कराया इसी के समुदाय के लोगो को आश्वाशन दिया जिन असमाजिक तत्वों ने मजार के साथ तोड़ फोड़ की है। उन्हे वक्शा नही जायेगा थाना प्रभारी निरीक्षक अजयकिशोर ने बताया मजार तोड़ने वाले अराजकतत्वों की तलाश में टीमों को लगाया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर दंडात्मक कारवाई की जायेगी।

 

 

 

 

 

मजार तोड़ कही दंगा भड़काने की साजिश तो नही 

 

राया।कस्वे मे लेन वाले बाबा की मजार को तोड़कर असमाजिक तत्व कही दंगा भड़काने की साजिश तो नही मजार टूटने के बाद एकत्रित हुए समाज के लोगो मे आशंका व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा मजार को तोड़ने वालो की मंशा कही राया की शांत फिजा मे जहर घोलने की तो नहीं. वैसे देखा जाये तो मजार तोड़ने की ये पहले घटना नही अभी एक रोज पूर्व ही थाना महावन क्षेत्र के गांव कारब मे बनी एक मजार को भी असमाजिक तत्वों ने तोड़ दिया जिसे स्थानीय लोगो के आक्रोश के बाद पुलिस हस्तक्षेप के बाद निर्माण कराया वहीं थाना फरह क्षेत्र मे भी असमाजिक तत्वों ने एक मजार को तोड़ा जिसे पुलिस ने निर्माण कराया अब सवाल ये उठता है। आखिर क्यों इन मजारों को तोड़ना चाहते है असमाजिक तत्व लोगों का मानना है। मथुरा की शांत फिजा मे मजारों को तोड़कर जहर तो नही घोलना चाहते असमाजिक तत्व फिलहाल पुलिस ऐसे लोगों की तलाश मे जुटी है। जो इन मजारों को तोड़कर दंगा भड़काने की फिराक में है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]