
महापौर विनोद अग्रवाल ने मथुरा के विख्यात 6 लोगों बनाया ब्रांड एम्बेसडर
मथुरा।मथुरावृन्दावन नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र के विख्यात महानुभावों को महापौर विनोद अग्रवाल द्वारा ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। शैलजाकांत मिश्रा उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष, कन्हाई चित्रकार पद्मश्री प्राप्त चित्रकार ,किशन चौधरी शिक्षाविद, सुनील शर्मा कल्याण करोति, सुनील अग्रवाल समाजसेवी और राम बल्लभ शर्मा कला एवं संस्कृति क्षेत्र
महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम मथुरा वृन्दावन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत समाज से जुड़े 6 विशिष्ट लोगों को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है आपके अनुभव और कार्ययोजना की मदद से मथुरा वृन्दावन नगर निगम देश में अपना स्थान अग्रणी भूमिका में लाने में सफल होगा इसी आशा के साथ महापौर विनोद अग्रवाल द्वारा सभी को बधाई और शुभकामनायें प्रेषित की।