यमुना एक्सप्रेस वे मार्ग से ध्वस्त किए गए अतिक्रमण

 

 

कार्रवाई : कई होटल और अवैध कॉलोनियों पर गिरी गाज

 

 

मथुरा। यमुना  एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र सिंह ने अपनी निगरानी में ग्राम पानी गांव से यमुना एक्सप्रेस वे जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के तहत करीब एक दर्जन अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। महाबली को चलते देख लोगों में खलबली मच गई। वह अपने सामान को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन निराशा हाथ लगी।

दोपहर के समय यमुना एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण नोएडा के ओएसडी शैलेंद्र सिंह एवं एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार समेत कई अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स ग्राम पानी गांव पर पहुंच गए। अधिकारी और फोर्स को देखकर लोग सोचने कोविवश हो गये। आखिर माजरा क्या है। अधिकारियों का इशारा मिलते ही देखते ही देखते महाबली जेसीबी अतिक्रमण को ध्वस्त करने लगी। कई होटल और अवैध कॉलोनी में बने मकानों को ध्वस्त कर दिया।आसपास लोग देखते रह गए। गौरतलब है कि कई लोगों नेबिल्डरों के माध्यम से खेतों की प्लाटिंग कर अवैध रूप से बेचने की प्रकिया शुरू कर दी है। इस बात की शिकायत यमुना एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण नोएडा कार्यालय तक पहुंच रही थी। अब,अतिक्रमण हटाओ अभियान मंगलवार को चलेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]