
कृष्ण कुमार जनता के लिए संघर्ष करने वाले लोकप्रिय नेता थे
मथुरा। दिवंगत वरिष्ठ कांग्रेस नेता पन्डित कृष्णा कुमार शर्मा टुनटुन संघर्षशील, जुझारू, जनहित में कार्य करने वाले नेता थे, उन्होंने हमेशा धर्मनिरपेक्ष मूल्यों एवं लोकतांत्रिक साधनों से जनता के हित में अनके जनांदोलन किये। समाज के हर वर्ग में उनके संबंध थे। बुधवार को यह विचार वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्णा कुमार शर्मा टुनटुन के आकस्मिक निधन पर चम्पा अग्रवाल बाल मन्दिर स्कूल, डैम्पियर नगर मथुरा आयोजित सर्वदलीय शोकसभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि प्रकट की। पं. कृष्णा कुमार शर्मा श्टुनटुनश् की शोक सभा में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यामिनी रमण आचार्य, लोकतंत्र सैनानी शिवदत्त चतुर्वेदी, डा अशोक अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्य्क्ष श्याम सुंदर उपाध्याय ( विटटू) कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा, भाजपा नेता योगेश आभा अशोक कर्मवीर, उमाशंकर शर्मा, भाजपा की पूर्व जिला अध्यक्ष मधु शर्मा, मनोज गौड़, रवि सरीन, विक्रम वाल्मीकि, बिहारी कान्त तिवारी, आचार्य पंमनोज मोहन शास्त्री, पूर्व कांग्रेस
कमेटी के अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया, एड मधुवन दत्त चतुर्वेदी, अब्दुल जब्बार, सपा नेता पहलाद यादव, छात्र नेता रवि शर्मा, मनोज सक्सैना पार्षद सहित हजारों नेता उपस्थित थे। शोक सभा की अध्यक्षता मेयर विनोद अग्रवाल ने करते हुए उन्होंने पं. कृष्णा कुमार शर्मा व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए, उन्हें कांग्रेस पार्टी का एक स्तम्भ बताया। शोक सभा का संचालन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने किया।