किसान यूनियन टिकैत की मासिक बैठक दक्षिणांचल विद्युत निगम कार्यालय पर हुई संपन्न

 

किसानों की विभिन्न समस्याओं पर बिंदुवार हुई चर्चा

 

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक समीक्षा बैठक प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय आगरा मथुरा रोड बाईपास पर संपन्न हुई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। जिसमें सभी वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर अपने अपने विचार रखें। बैठक में मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान व मंडल अध्यक्ष आगरा गजेंद्र परिहार ने संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए बताया कि विद्युत विभाग किसानों के साथ मनमानी कर रहा है। कई बार विभाग को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है, लेकिन धरातल पर समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ। किसानों को अपनी समस्याओं को लेकर आए दिन सामना करना पड़ रहा है। साथ ही एसी कार्यालयों में बैठे हअधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन किसानों को केवल आश्वासन मिलता है। धरातल पर समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा । वही प्रवक्ता आगरा मंडल ललित शर्मा ने बताया कि किसानों के नलकूपो को निर्धारित विद्युत आपूर्ति नहीं दी जा रही। विभाग को यह तय करना चाहिए कि किसान को सिंचाई हेतु निर्धारित विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय से निर्धारित समय तक करनी चाहिए, साथ ही नलकूप पर विद्युत वोल्टेज का भी सही होना अत्यावश्यक है। बैठक के बाद विद्युत से संबंधित विभिन्न बिंदुओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने एक मांग पत्र प्रबंध निदेशक सौंपा ओर समस्याओं को अविलंब निस्तारण कराने की मांग की। जिसमें मुख्य मांगे जैसे कि विद्युत नलकूपों की जर्जर लाइनो को अविलम्ब बदलना, सिंचाई हेतु किसानों को निर्धारित समय से निर्धारित समय तक विद्युत आपूर्ति, वर्षा ऋतु के समय को देखते हुए पेड़ों से गुजरने वाली लाइनों की टहनियों की छटाई, विगत काफी समय से बंद पड़े संयोजनो का पूर्ण बिल माफ कराते हुए संयोजन का विच्छेदन कराना जैसी अनेकानेक रखी। किसानों ने आगामी 27 जून तक समस्याओं का संदर्भ लेते हुए निस्तारण नही होता है तो कार्यालय पर एक बड़ा जन व्यापी किसान आंदोलन होगा जिसके लिए स्वयं विद्युत विभाग का शासन प्रशासन जिम्मेदार होगा। मौके पर बड़ी संख्या बल में पुलिस बल तैनात रहा। इस अवसर पर प्रमुख महासचिव आगरा मंडल रणवीर सिंह चाहर, मंडल कोषाध्यक्ष जगदीश परिहार, मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र गावर, मंडल उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, मंडल उपाध्यक्ष विपिन यादव, जिला अध्यक्ष आगरा राजवीर लवानिया, जिला महासचिव फिरोजाबाद दिनेश माहुरे, सावित्री चाहर, जिला उपाध्यक्ष आगरा नत्थू सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अहीर बरौली आगरा दिनेश , गिल्ला परिहार सहित बड़ी संख्या बल में किसान मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]