
पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक:देवेंद्र शर्मा
मथुरा। जनपद में वृक्षारोपण अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान शासन प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं द्वारा निरंतर चलाया जा रहा है इसी क्रम में”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अवसर पर श्री देवेन्द्र शर्मा अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, श्रीमती शुभांगी गुप्ता मा० प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, मथुरा, सदस्यगण, बाल कल्याण समिति, मथुरा एवं जिला प्रोवेशन अधिकारी, मथुरा द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), मथुरा में 20 पौधे लगाये गये। उक्त कार्यक्रम के दौरान मा० अध्यक्ष द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), मथुरा के सभी अपचारी किशोरों को कैरम बोर्ड, लूडो एवं फल वितरण किये तथा जीवन में वृक्षों का क्या महत्व है इस पर प्रकाश डालते हुये अपने विचार व्यक्त करते हुए वृक्षारोपण क्यों आवश्यक है बताया कैसे पर्यावरण शुद्ध होता है जो कि आम जन्मश के लिए आवश्यक है उन्होंने बताया की प्रदेश सरकार निरंतर वृक्षारोपण अभियान को लेकर प्रयास रब है निरंतर अभियान के तहत वृक्षारोपण किया जा रहा हैकिये। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर मा० अध्यक्ष, मा० प्रधान मजिस्ट्रेट एवं अन्य द्वारा संस्था का निरीक्षण भी किया गया निरीक्षण के दौरान संस्था में संस्था प्रभारी एवं अन्य सभी कर्मचारीगण उपस्थित थे तथा संस्था की सभी व्यवस्थायें ठीक पायी गयीं।