
नगर आयुक्त ने रंगेश्वर महादेव के दर्शन किए
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने श्रावण मास में निगम क्षेत्र के सभी शिवालयों पर विशेष सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। साथ ही सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं पेयजल व्यवस्था आदि व्यवस्थाओं के लिए संबंधित जोनल अधिकारियो को नोडल नामित किया गया है। व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण करने गए नगर आयुक्त शशांक चौधरी रंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद श्री रंगेश्वर महादेव के दर्शन किए। इस मौके पर सिटी जोन के प्रभारी एवं अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार को अपने जोन में आने वाले सभी शिवालयों पर निरीक्षण कर व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित करें।