
शिवसेना ने धूमधाम से मनाया उद्धव ठाकरे का जन्मदिवस, जरुरतमंद बच्चों के साथ काटा केट; दीर्घायु की कामना
मथुरा।(संवाददाता श्याम शर्मा दैनिक अयोध्या टाइम्स) शिवसेना पक्ष प्रमुख व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का 63वां जन्मदिवस दून में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान जरूरतमंद बच्चों के साथ केट काटा व गीत गाए।
शनिवार को वृंदावन स्थित सूरज घाट शिव सेना कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें काफी संख्या में शिवसेना के कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके बाद स्कूल के बच्चों को बुलाया गया। जहां उनके साथ केक काटकर उद्धव ठाकरे की दीर्घायु की कामना की। बच्चों ने गीत भी गाए। कार्यकर्ताओं ने उन्हें खाद्य सामग्री वितरित की। वही जिला अध्यक्ष चंद हास भारद्वाज ने तरुण पालीवाल को महानगर का दायित्व सौंपा। वहीं उन्होंने कहा शिव सैनिकों के लिए आज बड़ा दिनआज सभी शिव सैनिकों के लिए बड़ा दिन है, क्योंकि आज हमारे पक्ष प्रमुख उद्धव साहिब का जन्मदिन है। महाराष्ट्र ही नहीं पूरे देश मे शिव सैनिक उनकी प्रेरणा से सामाजिक व जनहित कार्य के लिए तत्पर रहते हैं।
इस अवसर राजीव शर्मा किशोर शर्मा सुनील शर्मा टनाटन नगर प्रमुख मुकुन्द शर्मा (पन्डा जी) कष्ण मुरारी चौखानी, सूर्य अग्रवाल, मूल चंद सैनी, कृष्ण बघेल, प्रवक्ता सुनीत बघेल आशु शर्मा, हारे मौहन सैनी, मोनू धनगर, सचिन पचोरी, मुकेश सैनी, योगेश जाटव, दीपक , श्याम सुन्दर बघेल, विष्णु बघेल, राहुल धनगर शिवंम सिंह, बन्टी लाल, कान्हा बधेल, बसंत बघेल भगवान दास गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहें।