जीएलए विश्वविद्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का भव्य आयोजन

 

 

मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत हर घर स्वदेशी–घर-घर स्वदेशी कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प देश के प्रत्येक युवा की सहभागिता से ही पूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेज़ी से उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं में है और 2047 तक विकसित भारत बनने की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहा है।उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा दें। स्वदेशी को अपनाना केवल आर्थिक मजबूती नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत कड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और अब लक्ष्य है विकसित भारत 2047।

वहीं उन्होंने ने युवाओं को नवाचार, स्टार्टअप, तकनीक और कौशल विकास को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाला भारत युवा शक्ति के दम पर ही आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जीएलए विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अपने ज्ञान, परिश्रम और स्वदेशी संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।इस अवसर पर कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता एवं सीएफओ डॉ. विवेक अग्रवाल ने मुख्य अतिथि अरुण सिंह का स्वागत किया।

इस अवसर पर एमएलसी ठा. ओमप्रकाश सिंह, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव एवं  भाजपा कार्यकर्ता सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]