
डीएम और एसएसपी ने गोपेश्वर – महादेव की पूजा अर्चना की
मथुरा। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को मंदिरों की नगरी के – शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए होड़ लग गई। प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आए कांवड़ियों ने दर्शन किए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था देखने पहुंचे डीएम शैलेंद्र
कुमार सिंह व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने गोपेश्वर महादेव में मंदिर सेवायत मीनाक्षी गोस्वामी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य भगवान गोपेश्वर महादेव का अभिषेक कर पूजन अर्चन किया। दोनों अधिकारियों ने जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रार्थना की। पूजा अर्चना के समय मंदिर परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी।