
गोकुल नगरिया जाऊंगी जैसे गीतों से मनमोहक हुए कृष्ण भक्त
मथुरा।कृष्ण जन्मोत्सव- 2023 के उपलक्ष्य में उ.प्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा श्री कृष्ण जन्मभूमि के लीला मंच पर 7 सितंबर कृष्ण जन्माष्टमी को दिन में 12 बजे से शाम7 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
ब्रज की सुप्रसिद्ध लोकगायिका ब्रज कोकिला, विदुषी श्रीमती माधुरी शर्माजी ने अपनी लोक गायन की प्रस्तुति पूरे समूह के साथ दी। इसमें उन्होंने कृष्णजन्म के गीत और बधाई सुनायीं।मोहन ब्रज में जनम लिए, आज बधाई गोकुल में, लाल कौ जन्म सुनि आई , गोकुल नगरिया जाऊंगी जैसे गीतों की मनमोहक प्रतुति दी।रास पंडाल में उपस्थित विभिन्न प्रांतों से आये भक्त जन उनकी मधुर और सुरीली आवाज को सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए। महिलाएँ भाव विभोर होकर नृत्य करने लगीं।
माधुरीजी ने बताया कि बचपन से वो इस लीला मंच पर कृष्ण लीलाओं का आनंद लेती रही हैं और आज उंन्हें इस पावन मंच पर प्रस्तुति देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। माधुरी जी आकाशवाणी की टॉप ग्रेड की लोकगायिका हैं, और 50 वर्षों से ब्रज लोक संस्कृति का प्रचार प्रसार देश विदेश में अपनी गायन प्रस्तुतियों के माध्यम से कर रही हैं।कार्यक्रम का संचालन रश्मी शर्मा ने किया।