
कांग्रेसियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
मथुरा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की दयनीय स्थिति को लेकर पार्टी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में शनिवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश के कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। इसे रोकने वाले पत्रकारो के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी जाती है। बेरोज़गारी भी चरम पर है। रोजगार न होने पर युवा आत्महत्या कर रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है। विधुत व्यवस्था बिगड़ने के चलते तमाम कुटीर उद्योग ध्वस्त हो रहे हैं या बंद होने की कगार पर है। यहां आने वाला तीर्थयात्री भी परेशान हैं। ट्यूब वेल न चलने से किसान ट्रस्ट है और योगी सरकार यह सब देखकर मस्त है।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए
जिला महासचिव बनवारी चौधरी ने कहा कि विद्युत आपूर्ति ठप्प होने से छात्र छात्राएं परेशान हैं। कान्हा की नगरी की हालत पतली होती जा रही है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा ने कहा कि जनपद को 24 घंटे बिजली की ज़रूरत है तभी यहां की हालत सुधरेगी। यदि
समय रहते योगी सरकार ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो आगामी दिनों में कांग्रेस वड़ा आंदोलन करेगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
धरना प्रदर्शन में महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शमी बेगम शाहिद प्रधान सलमान चौधरी बंटी सिद्दीकी लियाकत
मालिक विजय सिंह लोधी रोशन लाल दीपक शर्मा दीपक पाठक राखी चौहान राजकुमार तिवारी सतपाल चौधरी सलीम अब्बासी इंद्रजीत गौतम नसरुद्दीन अब्बासी अनवर फारुकी बाबू खान रोशन लाल सैनी देवी ठाकुर सीमा किन्नर आदि सैकड़ो कांग्रेसीजन उपस्थित रहे।