ब्राह्मण महासभा ने मनाई गोस्वामी तुलसीदास जयंती

 

 

मथुरा। वृंदावन में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा रविवार को रामचरितमानस के रचविता गोस्वामी तुलसीदास की जयंती ज्ञान गुदड़ी स्थित तुलसीदास की भजन स्थली तुलसीराम स्थल में प्रतिवर्ष की भांति बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। तुलसीदासजी के विग्रह के समक्ष दीप प्रज्वलन कर वेद मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन किया गया। तदुपरांत उपस्थित वित्रों द्वारा सामूहिक रूप से श्रीहनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया गया। जिलाध्यक्ष दुष्यंत सारस्वत ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना कर संपूर्ण विश्व को नई दिशा प्रदान की एवं भगवान राम के चरित्र को अपने जीवन में आदर्श के रूप में अनुसरण करने हेतु जनमानस को प्रेरित किया। महानगर अध्यक्ष श्याम कुमार शर्मा ने कहा कि गोस्वामीजी जब वृंदावन आए तो यहां की राधा कृष्ण की भक्ति ने उनको बहुत आकर्षित किया। वह बहुत बड़े राम भक्त थे, उन्होंने भगवान कृष्ण से प्रार्थना की प्रभु मुझे राम रूप में दर्शन प्रदान करने की कृपा कीजिए। तब भगवान कृष्ण ने हाथ में धनुष बाण लेकर के उन्हें राम रूप में दर्शन प्रदान किए। तभी से यहां के ठाकुरजी को कृष्ण भये रघुनाथ नाम से पुकारा

जाता है। नगर अध्यक्ष आचार्य करुण गोस्वामी एवं आचार्य दीपक गोस्वामी ने कहा कि गोस्वामीजी ने बाल्मिक रामायण की क्लिष्ट भाषा को सरलतम रूप प्रदान कर रामचरितमानस की रचना की। जिससे आम जनमानस राम जी के चरित्र को बहुत ही सरल ढंग से पढ़

सके और समझ सके। इस अवसर पर सत्यभान शर्मा, संरक्षक विनोद शुक्ला, कृष्ण कुमार लडू, दीपक कृष्ण गोस्वामी, मोहन श्याम शर्मा, श्याम देव शांडिल, सतीश त्रिपाठी, अनुराग शर्मा, कृष्ण बलराम गोस्वामी, मनीष गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]