
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा रैली:भारत माता के जयकारे के साथ फहराया तिरंगा, एकता का दिया संदेश
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा महानगर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत राज्य सभा सांसद तेजवीर सिंह व पूर्व मंत्री श्री कांत शर्मा ने भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। वहीं पूर्व मंत्री श्री कांत शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य है कि सभी लोग अपने घरों में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाएं। जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री एवं अन्य विशिष्टजन ध्वजारोहण करते हैं उसी प्रकार प्रत्येक नागरिक अपने घर में झण्डा फहराकर आजादी के पर्व में उत्साह से शामिल हों। राज्य सभा सांसद तेजवीर सिंह ने कहा ने कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। इसका मतलब 140 करोड़ भारतवासियों के चेहरे पर खुशहाली लाना है। इसके लिए समस्त भारतवासियों को देश की समृद्धि में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एकजुट होकर इस अभियान का हिस्सा बनना होगा।
दो वर्ष पहले देश के आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन से जुड़कर हम लोगों ने पंच प्रण का संकल्प लिया था और आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में ‘हर घर तिरंगा’ के माध्यम से भारत के आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगा को हर घर पर लहराने का कार्य किया था। आज भी ये सिलसिला चलता आ रहा है। महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान और एकता की नई भावना को बढ़ावा देना चाहता है। उन्होंने सभी जनमानस से अपने घर पर तिरंगा लगने की अपील की।पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक श्री कांत शर्मा राज्य सभा सांसद तेजवीर सिंह महानगर जिलाध्यक्ष घनश्याम लोधी यज्ञदत्त कौसिक ने भी लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
इस अवसर पर से ज़िला महामंत्री राजू यादव,प्रदीप गोस्वामी राजेश गुप्ता,मुकेश खंडेलवाल,मुकेश आर्य बंधु वरिष्ठ भाजपा नेता मदन मोहन श्रीवास्तव पार्षद विजय शर्मा जी नितिन चतुर्वेदी नगर मंत्री रमाकांत शर्मा मंडल संयोजक मंडल अशोक यादव मीडिया प्रभारी श्याम श्याम शर्मा ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष दीपक गोला अभिषेक चतुर्वेदी मृदुल चतुर्वेदी प्रशांत चतुर्वेदी सभी मंडल अध्यक्ष वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।