गुरुशरणानंद आश्रम में वापस लौटे

 

 

मथुरा । ब्रज के विख्यात संत और महावन स्थित रमणरेती आश्रम के पीठाधीश्वर काष्र्णि गुरुशरणानंद मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे आश्रम वापस आ गए। चार दिन पहले उनके आश्रम से पैदल अकेले ही जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। अनुयायियों ने उनकी खोजबीन की तो पता चला वह चेन्नई के बाला गोकर्णनाथ मंदिर में साधना कर रहे हैं। बड़ी संख्या में चेन्नई पहुंचे अनुयायी उन्हें लेकर मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे रमणरेती आश्रम पहुंचे। उन्हें आश्रम में वापस देख सभी ने राहत की सांस ली। करीब चार दिन पहले गुरुशरणानंद महाराज के आश्रम से अकेले ही चादर ओढ़कर पैदल निकले। अनुयायियों में ये बात फैली कि वह आश्रम में किसी बात को पसंद नहीं कर रहे थे, इसलिए चले गए। इससे उनके अनुयायी विचलित हो गए। सीसीटीवी खंगाले गए तो पता चला कि आश्रम के बाहर वह ऑटो में बैठकर रेलवे स्टेशन पहुंचे। सोमवार को पता चला कि वह पहले तिरुपति बालाजी गए, जहां अपने केश अर्पित किए। इसके बाद वह चेन्नई के बाला गोकर्ण महादेव मंदिर में हैं। शहर के बड़ी संख्या में उनके अनुयायी वहां पहुंचे। एक बड़े योगगुरु ने भी गुरुशरणानंद महाराज से फोन पर वार्ता की। इधर, उनके लापता होने की खबर तेजी से फैली तो सोमवार शाम आश्रम प्रबंधन ने वीडियो जारी कर बयान दिया। आश्रम के संत गोविंदानंद महाराज ने कहा कि महाराज जी सावन व नवरात्र में अनुष्ठान करने एकांत स्थान पर जाते हैं। इस वक्त वह चेन्नई में हैं। वह कब आएंगे, अभी ये सुनिश्चित नहीं है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अनुयायियों के साथ कार से महाराज जी रमणरेती आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने रमणबिहारी महाराज की पूजा अर्चना की और परिक्रमा लगाई। उन्हें आश्रम में पहुंचने की खबर पाकर बड़ी संख्या में अनुयायी आश्रम पहुंच गए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]