बाबूजी ने कभी नहीं किया उसूलों से समझौताःघनश्याम

 

मथुरा।अयोध्या राम मंदिर के नायक हिंदू हृदय सम्राट कल्याण सिंह की 92वीं जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तरप्रदेश के सभी जिलों में मनाया। शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि राममंदिर आंदोलन के सबसे बड़े चेहरे और दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे रामभक्त स्व. कल्याण सिंह का सारा जीवन न संघर्षों भरा रहा है। वे बेशक दो

बार सूबे के मुख्यमंत्री बने। मगर देश की राजनीति में हिंदुत्व के नायक का खिताब उन्होंने यूं ही नहीं पाया। न कभी पद पर बने रहने के लिए उसूलों से समझौता किया और न राजनीति में सौदा किया। एक इंटर कॉलेज के शिक्षक से लेकर सूबे के मुख्यमंत्री व राज्यपाल तक के संघर्षों भरे सफर की डगर बेहद कांटों भरी रही। जिसके दम पर वे हिंदू हृदय सम्राट तक कहलाए गए।

संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, राजवीर सिंह, सुनील

चतुर्वेदी, राजू यादव, महिपाल सिंह, देवेश पाठक, महानगर उपाध्यक्ष श्याम सिंघल, ज्ञानेंद्र राणा, कमला प्रसाद, सुरभि अग्रवाल, रश्मि शर्मा, विष्णु सैनी, विनीत शर्मा, प्राण बल्लभ दुबे, धनंजय लोधी, बंटी पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]