मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने यमुनापार में ध्वस्त कराई दो अवैध कालोनियां

 

 

मथुरा। वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा थाना जमुना पार के अन्तर्गत श्योहरा मार्ग,मथुरा बलदेव मार्ग पर अनधिकृत रूप से विकसित अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किए जाने की बुधवार को कार्यवाही बुलडोजर द्वारा की गई। ध्वस्तीकरण की दृष्टि से स्थल संवेदनशील होने के कारण जिलाधिकारी द्वारा स्थल पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय को मजिस्ट्रेट नामित किया गया। श्योहारा मार्ग पर राजू चौधरी द्वारा 2 एकड़ जमीन व जुगेंद्र सिंह रावत एवं धर्मेंद्र सिंह रावत द्वारा 3000 वर्ग गज भूखंड पर सड़कों एवं भूखंडों का विकास करते हुए अवैध कॉलोनी का विकास किया गया था। एक मार्च को उक्त दोनों अवैध कालोनियों को ध्वस्त किए जाने का आदेश अधीक्षण अभियंता,मथुरा- वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा पारित किया गया। उक्त अवैध निर्माण स्वयं न हटाए जाने पर आज यह दोनों अवैध कालोनिया डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता कौशलेंद्र चौधरी, अवर अभियंता अशोक चौधरी, सुनील शर्मा व मनीष तिवारी की उपस्थिति में ध्वस्त करा दी गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]