
भारतीय नमो संघ के भव्य समारोह में हुई फूलो की होली
भारतीय नमो संघ के भव्य समारोह में हुई फूलो की होली
मथुरा। नेशनल चैम्बर मथुरा में भारतीय नमो संघ महानगर के तत्वाधान मे होली मिलन एवं सम्मान समारोह रंगोत्सव कार्यक्रम गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सूर्यकान्त शर्मा जी विधान परिषद के नवनिर्वाचित विधायक ठा.ओमप्रकाश सिंह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक गोविंद मथुरा वृन्दावन नगर निगम के मैयर मुकेश आर्य बन्धु भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर कार्यवाह शिवकुमार विजय कुमार अग्रवाल सर्वोदय ब्राह्मण संगठन के अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष जगमोहन पाठक विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष विनोद राघव नमों संघ प्रदेश अध्यक्ष उदयन शर्मा नवोउज्ज्वल फाउंडेशन के सचिव विष्णु कुमार शर्मा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता योगेश द्विवेदी बी.डी.अग्रवाल आदि अतिथियों को छवि चित्र प्रदान कर नमो संघ पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया।
आयोजन में बिभिन्न संगठनों से आये सभी आगुंतकों ने देर रात तक होली के लोकनृत्य का आनंद लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने की। संयोजक महेश काजू ने कार्यक्रम मे आगुन्तको को चंदन लगाते हुए दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में पदाधिकारी गण एवं भाजपा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।