
मोदी के जन्मदिन पर युगांधर ने किया स्वच्छाग्रहियों का सम्मान, प्रधानमंत्री के लिए प्रार्थना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सामाजिक संगठन युगांधर ने स्वाच्छाग्रहियों को सम्मानित किया।
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण से पीएम मोदी के लिए प्रार्थना भी की गई
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हुए कार्यक्रम में युगांधर के अध्यक्ष राकेश शर्मा विधायक जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और युगांधर के प्रेरणास्रोत और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष युगपुरुष रामबहादुर राय साहब मानते हैं कि स्वच्छता सबसे बड़ी पूजा है।
उन्होंने कहा कि साफ सफाई मन और तन दोनों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। स्वाच्छाग्रही भाई बहनों का योगदान इस दिशा में बहुत महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि युगांधर हर साल पीएम मोदी का जन्मदिन स्वच्छाग्रहियों का सम्मान करते हुए मनाता है।
कार्यक्रम संयोजक पुंडरीक रत्न ने कहा कि हमारा संकल्प भारत को दुनिया के सबसे साफ देश और मथुरा को देश के सबसे साफ शहर बनाने का होना चाहिए।
अगर शहर साफ रहता है तो बाहर से आने वाले लोगों का अनुभव अच्छा रहता है और वो बार बार यहां आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें स्वच्छाग्रही भाई बहन प्रमुख भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर पर कार्यक्रम आयोजन की अनुमति देने के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव श्री कपिल शर्मा का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समय पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की गई।
सम्मानित हुए स्वच्छाग्रही बहनों और भाइयों ने युगांधर का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अनिल शर्मा बबलू, मिंटू शर्मा, अंकुर गोयल, उमंग शर्मा और हिंमाशु शर्मा ने योगदान दिया।