
पुलिस ने पकड़े शातिर तीन चोर
मथुरा। गोवर्धन पुलिस ने दुकान की शटर तोड़ कर मोबाइल व बाइक चोरी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की सात बाइक, आठ मोबाइल व एक देशी तमंचा बरामद किया है। चोर से बरामद मोबाइल गोवर्धन, कोसीकलां व मगोर्रा की दुकानों से चोरी किए गए थे। एसपीआरए त्रिगुण बिसेन ने बताया कि गोवर्धन पुलिस ने दोपहर पूंछरी रोड बाईपास चौराहा से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों में रोहित, केदार व राहुल पुत्र कलुआ निवासी गांव गांठौली थाना गोवर्धन है। तीनों शातिर चोर हैं। इन्होंने मिलकर मगोर्रा क्षेत्र से एक इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान की शटर तोड़ कर मोबाइल आदि चोरी किए थे। इसी गैंग ने कोसीकलां व थाना जैत क्षेत्र में मोबाइलों की दुकान में चोरी की थी। पुलिस को इनके पास से आठ चोरी के मोबाइल बरामद हुए जो इन्होंने कोसीकलां, मगोर्रा, जैत व गोवर्धन से चोरी किए हैं।
इनकी निशानदेही पर पुलिस ने सात चोरी की मोटरसाइकल भी बरामद की है। बरामद मोटरसाइकिलों को मथुरा जनपद के अलावा राजस्थान व हरियाणा से चोरी किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा, उप निरीक्षक विपिन कुमार, उप निरीक्षक सोहनवीर, उप निरीक्षक अरनय सिरोही के अलावा मुख्य आरक्षी अशोक, राघवेंद्र सिंह, अभिमन्यु, जगेश व कुलदीप हैं।








